School Closed: भीषण गर्मी का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Agra School Closed: आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए डीएम ने स्कूल बंद का आदेश दिया

School Closed in Agra: आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर में ऐसा लग रहा है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालात इतने गंभीर हैं कि लोगों के मोबाइल फोन पर भी चेतावनी संदेश भेजे गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल आज मंगलवार, 19 मई को बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

School Closed in Agra

school closed (image - chatgpt)

अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

End of Feed