Agneepath Recruitment 2022: भारतीय वायु सेना में जाने का शानदार मौका, आज से पंजीकरण शुरू

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 7, 2022, 03:35 PM IST

Agnipath Recruitment 2022: क्या आप भारतीय वायु सेना में करियर बनाने की तलाश में हैं, बता दें, आज से अग्निवीर वायु पंजीकरण 2023 की शुरुआत हो रही है। उम्मीदवार यहां से आवेदन का तरीका, अंतिम तिथि, वेबसाइट व अन्य जानकारी देख सकेंगे।

Indian Air Force, IAF Agniveer Vayu Registrations 2023 की शुरुआत आज से हो रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे से पंजीकरण के लिए विंडों को खोल दिया गया है। भारतीय वायु सेना के तहत अग्निपथ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। अग्निवीर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण ही स्वीकार किए जाएंगे।

Agniveer Vayu registration 2023 Start

अग्निवीर वायु पंजीकरण 2023 शुरू

कब तक कर सकेंगे आवेदन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए 7 नवंबर 2022 की शाम से रजिस्ट्रेशन लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2022 है। 23 नवंबर, 2022 को, उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए शाम 5 बजे तक का समय होगा।

End of Feed