AFMS Medical Officer Recruitment 2026 : देश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका आया है। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 100 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। 21 फरवरी 2026 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 है।
AFMS Medical Officer Recruitment 2026
कितने पदों पर होगी भर्ती ?
इस भर्ती के जरिये कुल 100 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के तहत 75 पद पुरुष उम्मीदवारों और 25 पद महिला उम्मीदवारों के लिये रखे गए हैं। उम्मीदवार के पास आवेदन करने के लिए MBBS की डिग्री का होना जरूरी है। ये किसी भी राज्य मेडिकल काउंसिल या फिर NMC से स्थायी पंजीकृत होनी चाहिए। भर्ती के लिए PG डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही भर्ती की ये भी मांग है कि 2024 या फिर 2025 में उम्मीदवार ने नीट पीजी परीक्षा दी हो।
यहां जान लें उम्र सीमा
एमबीबीएस डिग्री धारकों की अधिकतम आयु 30 साल रखी गई है। पीजी डिग्री धारकों के लिए अधिकतम आयु 35 साल है। चुने गए उम्मीदवारों को रक्षा वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10बी के तहत नियुक्त किया जाएगा। उन्हें कैप्टन रैंक दी जाएगी।
कैसे होगा कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ?
इस भर्ती के लिए आवेदकों को NEET PG के नंबर्स या फिर पर्सेंटाइल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन नंबर्स को 200 अंकों में बदलकर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 2026 के मार्च महीने से Army Hospital (R&R) में इंटरव्यू आयोजित होने की संभावना है।
