'Till The Cows Come Home' इंग्लिश फ्रेज का क्या है अर्थ? जानें इसकी रोचक शुरुआत और दैनिक बातचीत में सही इस्तेमाल का तरीका

इंग्लिश इडियम Till The Cows Come Home का इस्तेमाल आज के समय में आम बोलचाल को प्रभावी और आकर्षित बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका बेहतर इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं, जब आपको इसके वास्तविक अर्थ के बारे में पता हो। आइए आपको इसके अर्थ के साथ इस्तेमाल के बारे में बताएं।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा की खूबसूरती इसके रंग-बिरंगे मुहावरों और लोक-कथाओं से जुड़े फ्रेज में छिपी होती है। जब आप अपनी बातचीत या लेखन में साधारण शब्दों के बजाय ऐसे दिलचस्प फ्रेजेज का इस्तेमाल करते हैं, तो भाषा न केवल अधिक आकर्षक बन जाती है बल्कि उसका प्रभाव भी गहरा हो जाता है। ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय और मजेदार अंग्रेजी फ्रेज है—"Till the cows come home"। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, IELTS की तैयारी कर रहे हैं या अपनी अंग्रेजी शब्दकोश को मजबूत करना चाहते हैं, तो इस मुहावरे का अर्थ और इसका इतिहास जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसके माध्यम से आप इसका आम बोलचाल में बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे।

Till the Cows Come Home

इंग्लिश इडियम Till the Cows Come Home का कैसे करें इस्तेमाल (Photo - AI/Newsroom Verified)

'Till the Cows Come Home' का वास्तविक अर्थ

Till the Cows Come Home इडियम सुनते ही लगता है कि गाय के घर वापस आने की बात की जा रही है। लेकिन इस मुहावरे का वास्तविक अर्थ इसके शाब्दिक अर्थ से बिल्कुल अलग है। इसका वास्तविक अर्थ है "बहुत लंबे समय तक", "अनंत काल तक", या "अत्यंत अत्यधिक समय बीत जाने तक"। जब आप यह दर्शाना चाहते हैं कि कोई काम बहुत लंबी अवधि तक चलने वाला है या उसका कोई निश्चित अंत नजर नहीं आ रहा है, तब इस फ्रेज का प्रयोग किया जाता है।

End of Feed