इंग्लिश फ्रेज 'Under the Weather' का क्या अर्थ है? जानें इस लोकप्रिय मुहावरे का मतलब और आम बोलचाल में इस्तेमाल करने का सही तरीका

अंग्रेजी में कई ऐसे मुहावरे, फ्रेज और स्लैंग बोले जाते हैं, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके वास्तविक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है, ऐसे ही एक फ्रेज है Under the Weather। आइए जानते हैं कि इस फ्रेज का इस्तेमाल कैसे और कहां करना चाहिए।

Advanced English Learning Hack: अंग्रेजी भाषा सीखने की यात्रा केवल किताबी ग्रामर नहीं है। इससे आगे बढ़कर जब हम नेटिव स्पीकर्स की बातचीत सुनते हैं, तो कई ऐसे मुहावरे और फ्रेजेज (Idioms and Phrases) सामने आते हैं जो हमारी बातचीत को बेहद जीवंत और सुनने में आकर्षक बना देते हैं। अंग्रेजी का ऐसा ही एक बेहद प्रसिद्ध और अनूठा मुहावरा है—"Under the Weather"। इसके शाब्दिक अर्थ पर जाएं तो 'मौसम के नीचे' समझ जात है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ बिल्कुल अलग है। अगर आप भी अपनी अंग्रेजी मजबूत और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस फ्रेज का सही अर्थ क्या है और इसका इस्तेमाल कब और कहां किया जा सकता है।

इंग्लिश फ्रेज 'Under the Weather' का क्या अर्थ है?

इंग्लिश फ्रेज 'Under the Weather' का क्या अर्थ है? (Photo - AI/Newsroom Verified)

'Under the Weather' का असली अर्थ क्या है?

अंग्रेजी मुहावरे "Under the Weather" का सीधा और स्पष्ट अर्थ होता है—अस्वस्थ महसूस करना, बीमार होना या तबीयत ढीली होना। जब भी कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है, सर्दी-जुकाम की चपेट में होता है या बस थोड़ा थका हुआ और सुस्त महसूस करता है, तो वह सीधे तौर पर 'I am sick' कहने के बजाय इस खूबसूरत फ्रेज का इस्तेमाल करता है। यह सुनने में जितना दिलचस्प है, इसका अर्थ समझना उतना ही आसान है।

End of Feed