Medical College in India: देश में खुले 43 नए मेडिकल कॉलेज, 11,682 बढ़ी MBBS की सीटें, बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

Medical College in India: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केंद्र सरकार ने देशभर में 43 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए थे। जिसके कारण इस शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस की सीटों में 11682 की वृद्धि हुई है। इससे डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच पाएंगी।

Medical College in India: देश में मेडिकल की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है, जो छात्र मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, यह उनके लिए बड़ी खबर मानी जा रही है। केंद्र सरकार ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर में करीब 43 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए। बता दें कि इससे मेडिकल की सीटों में इजाफा होगा और डॉक्टर बनने वाले कई छात्रों को अपना सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं इससे दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी।

Medical College in India

देश में खुले 43 नए मेडिकल कॉलेज (Photo- Canva)

राज्यसभा में केंद्र सरकार ने लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आंकड़ों की पुष्टि करते की और कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में इसी शैक्षणिक सत्र से 1,682 MBBS और 8,967 पीजी सीटों को मंजूरी दी है। नए मेडिकल कॉलेज से न मेडिकल की सीटों में वृद्धि तो हुई है, बल्कि इससे डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।

End of Feed