15 March History: पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच, मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का जन्म- यहां पढ़ें 15 मार्च का इतिहास

15 March History In Hindi (आज का इतिहास): आज के दिन यानी 15 मार्च को देश दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी। ऐसे में एगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जानना बेहद महत्वपूर्ण है। यहां आप आज यानी 15 मार्च के इतिहास पर सरसरी निगाहों से एक नजर डाल सकते हैं।

15 March History In Hindi (आज का इतिहास): साल के तीसरे महीने का यह 15वां दिन इतिहास के पन्नों में विशेष महत्व रखता है। आज के दिन देश दुनिया में कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं (15 March History In Hindi) हुई थी। जिसके बारे में जानना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन वर्ष 1877 में क्रिकेट की दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच खेला (Aaj Ka Itihas) गया था। यह ऐतिहासिक मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। इसका शुभारंभ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था। साथ ही साल 1969 में भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता शामिल किया गया था। यहां आप 15 मार्च को देश दुनिया की ऐतिहासिक घटनाओं पर एक नजर डाल सकते हैं।

15 March History In Hindi, Aaj Ka Itihas

15 March History In Hindi: 15 मार्च आज का इतिहास

15 March History In Hindi: 15 मार्च का इतिहास

  • 15 मार्च वर्ष 1877 को क्रिकेट की दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया था। यह ऐतिहासिक मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। इस मैच कै शुभारंभ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था।
  • 15 मार्च 1983 को मशहूर भारतीय रैपर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह यानी हिरदेश सिंह का जन्म हुआ था। आज वह 42 वर्ष के पूरे हो चुके हैं।
  • आज ही के दिन बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अभय देओल का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म से की थी।
  • 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिन उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने व उनकी सुरक्षा के लिए मनाया जाता है।
  • साल 1969 में भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
  • साल के तीसरे महीने के 15वें दिन 1985 में पहला इंटरनेट डोमेन, सिम्बोलिक डॉट कॉम पंजीकृत किया गया था। यह इंटरनेट के इतिहास का बड़ा कदम था।
  • 15 मार्च 2011 को सीरिया में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। यह बाद में गृहयुद्ध में बदल गया था। यह अरब स्प्रिंग आंदोलन का हिस्सा था।
  • 15 मार्च को बेलारूस में संविधान दिवस मनाया जाता है।
  • 1729 में सेंट स्टैनिस्लास हॉकार्ड ने प्रथम अमेरिकी योगिनी की शपथ ली।

End of Feed