13 August History: भारत की ऐतिहासिक उड़ान का दिन, जानें भारत के पहले स्वदेशी विमान के बारे में

India's First Indigenous Aircraft: 13 अगस्त 1951 को भारत में विकसित किए गए पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर-2 (HT-2) ने अपनी पहली उड़ान भरी। यह दो सीटों वाला ट्रेनिंग विमान था, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया था।

13 August 2026, India's First Indigenous Aircraft: आजादी के कुछ ही वर्षों बाद भारत ने विमानन के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसने देश की तकनीकी क्षमता का परिचय दुनिया के सामने कराया। 13 अगस्त 1951 को भारत में विकसित किए गए पहले विमान 'हिंदुस्तान ट्रेनर-2' (HT-2) ने अपनी पहली उड़ान भरी। यह दो सीटों वाला ट्रेनिंग विमान था, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया था। वह महज उस प्लेन की उड़ान नहीं थी, बल्कि भारत की ऐतिहासिक उड़ान थी। कल्पना कीजिए उस दौर की जब भारत नया-नया स्वतंत्र हुआ था और तकनीक के कई क्षेत्रों में उसे विदेशी देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे समय में देश में ही विमान का डिजाइन और निर्माण किया जाना एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि मानी गई। HT-2 की पहली उड़ान ने यह संकेत दिया कि भारत विमान निर्माण और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी क्षमता विकसित कर सकता है।

Hindustan Trainer 2

भारत का पहला स्वदेशी विमान (Image - ChatGPT)

1953 में शुरू हुआ बड़े पैमाने पर उत्पादन

End of Feed