Best Career Option after 12th: अकसर इंटर (12th) पास करने के बाद छात्र अपने करियर को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। वे सोचते हैं कि आखिरकार कौन सा करियर ऑप्शन अपनाया जाए। आज के समय में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के पास करियर के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं, जिसमें अच्छी सैलरी और मौके भी मिलते हैं। हालांकि फिर भी छात्रों के मन में ये सवाल खड़ा होता है कि करियर किस फील्ड में बनाया जाए। ऐसे में चलिये हम आपको बताते हैं कि इंटर (12वीं) के बाद साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में आप कौन से 7 करियर ऑप्शन चुन सकते हैं।
Best Career Option After 12th
जल्दबाजी में बिल्कुल न लें फैसला
कई छात्र अपने सहयोगियों, दोस्तों, परिवारजनों या फिर किसी ट्रेंड को देखकर फैसला लेते हैं। मगर करियर वही सही है, जिसमें आपका इंट्रस्ट, स्किल और फ्यूजर की ग्रोथ तीनों ही हों। आज के समय में सिर्फ पारंपरिक करियर ऑप्शन जैसे कि डॉक्टर, इंजीनियर ही नहीं बल्कि AI से जुड़े कोर्सेज और डेटा साइंस के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग और जर्नमिज्म जैसे कई नए करियर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
साइंस वालों के लिये करियर ऑप्शन Best Career option for Arts Students
सबसे पहले बात करते हैं साइंस स्टूडेंट्स की। अगर आपने बाहरवीं कक्षा में PCM या फिर PCB लिया है तो आपके पास ज्यादा ऑप्शन हैं।
- बीटेक/इंजीनियरिंग (B.Tech/Engineering)
- एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग, फार्मेसी (MBBS, BDS, Nursing, Pharmacy)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence AI)
- डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी (Data Science & Cyber Security)
- बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)
- आर्किटेक्चर (Architecture)
- एविएशन और पायलट ट्रेनिंग (Aviation और Pilot Training)
कॉमर्स स्ट्रीम के लिये बेस्ट करियर ऑप्शन Best Career option for Commerce Students
जिन स्टूडेंट्स के पास कॉमर्स स्ट्रीम है, वे सिर्फ B.Com तक ही सीमित नहीं हैं। अब इस स्ट्रीम में भी हाई सैलरी और कॉर्पोरेट ग्रोथ वाले कई करियर ऑप्शन मौजूद हैं। इस फील्ड में छात्र-
- बी कॉम (B.Com)
- बीबीए+एमबीए (BBA+MBA)
- सीए, सीएस, सीएमए (CA,CS,CMA)
- बैंकिंग और फाइनेंस (Banking & FInance)
- डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
- बिजनेस एनालिटिक्स (Business Analytics)
- लग्जरी ब्रांड मैनेजमेंट (Luxury Brand Management)
आर्ट्स वालों के लिए करियर के ऑप्शन Best Career option for Arts Students
साइंस और कॉमर्स ही नहीं बल्कि आर्ट्स स्ट्रीम में भी करियर के कई सारे शानदार मौके हैं। आज के समय में Arts स्ट्रीम में भी कई प्रोफेशनल और हाई-ग्रोथ करियर ऑप्शन मौजूद हैं।
- जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन (Journalism & Mass Communication)
- लॉ (Law (BA LLB)
- साइकोलॉजी (Psychology)
- फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing)
- होटल मैनेजमेंट (Hotel Management)
- एनिमेशन और वीएफएक्स (Animation & VFX)
- ट्रैवल एंड टूरिज्म (Travel & Tourism)
UPSC और सरकारी नौकरी की तैयारी भी आर्ट्स स्टूडेंट्स कर सकते हैं। इन सभी करियर ऑप्शन के अलावा क्रिएटिव और कम्यूनिकेशन स्किल वाले छात्रों के लिए ये फील्ड्स तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
स्किल बेस्ड कोर्सेज का बढ़ता ट्रेंड
आज के समय में कंपनियां सिर्फ डिग्री ही नहीं बल्कि स्किल्स भी देख रही हैं। ऐसे में कई छात्र छोटे प्रोफेशनल कोर्सेज को भी चुन रहे हैं। इनमें वेब डेवलपमेंट (Web Development), वीडियो एडिटिंग (Video Editing), कंटेंट क्रिएशन, यूआई/यूएक्स डिजाइनिंग, कोडिंग, डेटा एनालिटिक्स जैसे कोर्सेज भी मौजूद हैं।
कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां पर छात्रों ने Digital Marketing, Web Development और AI Courses को तेजी से बढ़ते करियर के तौर पर बताया है। करियर चुनते समय छात्रों को कुछ खास बातों का ध्यान देना चाहिए। सिर्फ भीड़कर फैसला लेना गलत साबित हो सकता है। साथ ही जो भी कोर्स कर रहे हैं, भविष्य में उसकी डिमांड जरूर देखें। फीस और नौकरी के मौके जरूर चेक कर लें। साथ ही नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स को सीखते रहें।
