Delhi-NCR Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, धुंध के साए में कई इलाके; पॉल्यूशन से कब मिलेगी राहत?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है। दिल्लवासी अभी भी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। आज सुबह भी एक्यूआई 300 पार दर्ज किया गया।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड सताने लगी है। सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में मौसम खुशनुमान बना हुआ है। धूप के कारण दिन में ठंड से राहत बरकरार है। सुबह हल्का कोहरा भी छाया हुआ नजर आ रहा है। राजधानी में अभी लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। कई दिनों से हवा प्रदूषित बनी हुई है। आज भी दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर रही। सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। माना जाता रहा है कि दिल्ली में सर्द हवाओं के चलतने पॉल्यूशन से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग कई इलाकों में छाया रह सकता है। लेकिन दिन में धूप निकलने के साथ ही यह छंट जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार यानी 9 दिसंबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। तापमान में भी ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह कहीं-कहीं धुंध नजर आ सकती है।

End of Feed