Video: दिल्ली के उत्तम नगर में सिलेंडर रिफिलिंग की दुकान में जोरदार धमाका, कोई हताहत नहीं; देखें वीडियो

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित पीर बाबा रोड पर बुधवार शाम एक LPG रिफिलिंग दुकान में सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि बाहर खड़ी स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Uttam Nagar Fire: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पीर बाबा रोड पर बुधवार शाम एक LPG रिफिलिंग दुकान में हुए सिलेंडर विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी भी लपटों में घिर गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

7 दमकल गाड़ियां पहुंची

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक धमाका शाम करीब 6:20 बजे हुआ। सूचना मिलते ही सात फायर टेंडर्स को मौके पर रवाना किया गया। आग का प्रभाव काफी गंभीर बताया गया है और इसे फैलने से रोकने के लिए दमकलकर्मियों ने तेजी से ऑपरेशन शुरू किया।

End of Feed