दिल्ली को मिलेगी पहली ‘रिंग मेट्रो', खुलने वाला है पिंक-मैजेंटा मेट्रो लाइन का विस्तारित रूट; नोएडा-फरीदाबाद का सफर होगा आसान

दिल्ली में 8 मार्च को मेट्रो की नई लाइनों मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ मिलेगी, जिससे नोएडा और फरीदाबाद तक का सफर आसान होगा। इस दौरान मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी होगा।

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का 8 मार्च को उद्घाटन कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही, दिल्ली मेट्रो के फेज-V (ए) के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन मेट्रो परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है और इनसे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Majlis Park-Maujpur-Babarpur Expansion Corridor

दिल्ली पिंक लाइन मेट्रो

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी परियोजनाओं ने बताया कि ये परियोजनाएं देश की राजधानी को सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। इन परियोजनाओं से राजधानी की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का विस्तार होगा, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी, साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली के डीडीए उत्सव स्थल-3 (निरंकारी मंडल के सामने) में सुबह आयोजित होगा।

End of Feed