दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 सीटों के लिए उपचुनाव हुए। यह उपचुनाव दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला टेस्ट थे, जिसमें वह काफी हद तक सफल रहीं। दिल्ली के जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हुए, उनमें से 7 पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। आम आदमी पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस और AIFB को 1-1 सीटें मिलीं।
MCD उपचुनाव में विजेताओं की पूरी लिस्ट
भाजपा ने अपने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी वार्ड को बरकार रखा, जबकि कांग्रेस को संगम विहार वार्ड में जीत मिली। बता दें कि सभी 12 वार्डों के लिए एक सात रविवार 30 नवंबर को मतदान हुआ था। बता दें कि दिल्ली में इन उपचुनावों में मात्र 38.51 फीसद मतदान हुआ था। भाजपा को भले ही 12 में से 7 वार्डों में जीत मिली हो, लेकिन वह इससे खुश नहीं होगी। क्योंकि जिन 12 वार्डों के लिए उपचुनाव हुए थे, उनमें से 9 पिछले चुनाव में भाजपा ने जीते थे। बाकी की तीन सीटें AAP की थीं।
| वार्ड नंबर | वार्ड नाम | विजेता का नाम | पार्टी |
| 35 | मुंडका | अनिल | AAP |
| 56 | शालीमार बाग बी | अनिता जैन | भाजपा |
| 65 | अशोक विहार | वीना असीजा | भाजपा |
| 74 | चांदनी चौक | सुमन कुमार गुप्ता | भाजपा |
| 76 | चांदनी महल | मोहम्मद इमरान | AIFB |
| 120 | द्वारका बी | मनीषा राजपाल सहरावत | भाजपा |
| 128 | डिचांव कलां | रेखा रानी | भाजपा |
| 139 | नारायणा | राजन अरोड़ा | AAP |
| 163 | संगम विहार ए | सुरेश चौधरी | कांग्रेस |
| 164 | दक्षिण पुरी | राम स्वरूप कनोजिया | AAP |
| 173 | ग्रेटर कैलाश | अंजुम मंडल | भाजपा |
| 198 | विनोद नगर | सुरला चौधरी | भाजपा |
उपचुनाव के लिए आज यानी बुधवार 3 दिसंबर को सुबह 10 सेंटरों पर एक साथ मतगणना शुरू हुई थी। यह सेंटर कंझावा, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइन्स, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में बनाए गए थे। मतगणना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के 1800 जवान और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया गया था।
