Delhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी, AQI फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा; जानें क्या है इस पॉल्यूशन का कारण

Delhi AQI Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। 5 दिसंबर की सुबह राजधानी का औसत AQI 324 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। IMD ने हल्की धुंध और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है, जिसमें AQI और बिगड़ सकता है।

Delhi AQI News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। 5 दिसंबर, शुक्रवार की सुबह भी राजधानी 'बहुत खराब' श्रेणी की हवा के साथ जागी। कई इलाकों में AQI तेजी से बढ़ा है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

delhi air pollution aqi news

दिल्ली में शुक्रवार को फिर 'बहुत खराब' हुई हवा (फाइल फोटो | PTI)

दिल्ली में AQI फिर बढ़ा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:05 बजे दिल्ली का औसत AQI 324 दर्ज किया गया, जो गुरुवार शाम के 304 से 20 अंक अधिक है। यह सीधे तौर पर 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। दिल्ली के 40 में से 31 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' पाई गई। आरके पुरम सबसे प्रदूषित स्थान रहा, जहां AQI 371 दर्ज हुआ। इसके बाद बवाना (373) और नेहरू नगर (366) का स्थान रहा। वहीं, मंदिर मार्ग पर AQI सबसे कम 212 दर्ज हुआ, जबकि NSIT द्वारका में AQI 272 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed