जुबिन गर्ग की मौत पर नया खुलासा: बैंड ड्रमर का दावा- साजिश रच कर दिया गया गायक को जहर

गायक जुबिन गर्ग के बैंड में शामिल ड्रम वादक शेखर ज्योति गोस्वामी ने सिंगापुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी (जुबिन) मौत से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाला दावा किया है। पुलिस के पास मौजूद आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, शेखर ने आरोप लगाया है कि जुबिन के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत ने सिंगापुर में गायक को जहर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

सिंगापुर में 19 सितंबर को रहस्यमयी परिस्थितियों में लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गायक के बैंड में शामिल ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाला दावा किया है कि जुबिन को उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत ने कथित तौर पर जहर दिया था।

End of Feed