Muzaffarnagar: 'मुस्लिम होकर शराब खरीद रही हो, तुम्हारा सिर कलम कर देंगे', मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को धमकी देने वाले गिरफ्तार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 12, 2023, 06:33 PM IST

Muslim Women Buying Liquor: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शराब खरीदकर घर जा रही मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को युवकों ने रोककर सिर कलम करने की धमकी दी गई, इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

Muslim Women Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को धमकी दी जा रही है, बताया जा रहा है कि ये महिलाएं बुर्का पहने शराब लेकर आ रही थीं रास्ते में युवकों ने रोककर सिर कलम करने की धमकी दी और कहा कि 'वह मुस्लिम होकर शराब खरीद रही है जिससे हिंदुओं में उनकी बेइज्जती हो रही है।' दोनों के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया सामने आया था, वहीं इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है।

Muslim Women Buying Liquor

मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है (प्रतीकात्मक फोटो)

वीडियो मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बीयर खरीद रहीं बुर्का पहने दो युवतियों को रोककर किया था उनका विरोध और मुसलमानों की बेइज्जती का हवाला देकर शराब खरीदने पर गर्दन काटने की धमकी दी थी।

End of Feed