Chhattisgarh: डबल मर्डर से दुर्ग में सनसनी; महिला ने STF कांस्टेबल की पत्नी और बेटे का किया कत्ल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर एसटीएफ कांस्टेबल के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Chhattisgarh Murder Case STF Constable Family: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को एक महिला ने एसटीएफ कांस्टेबल की पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि इस हमले में कांस्टेबल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कांस्टेबल की दूसरी बेटी भी घटना के समय घर में मौजूद थी। वह भिलाई कस्बे के सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तितरुडीह कॉलोनी में सुबह करीब आठ बजे हुए इस हमले से बाल-बाल बच गई।

Woman Stabs STF Constable Family to Death

दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात

परिवार के सदस्यों को उतारा मौत के घाट

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा, "आरोपी महिला सरोजिनी भारद्वाज (27) ने कथित तौर पर कांस्टेबल ललितेश यादव के घर में घुसकर चाकू से उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी। हमले के समय यादव घर पर मौजूद नहीं थे।" पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल की पत्नी रीना यादव (32) और बेटे आदित्य यादव (8) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गई।

End of Feed