बीवी ने प्रेमी के साथ बिछायी शौहर की फिल्डिंग, अपने ही सामने करवाई निर्मम हत्या

मेरठ की मुस्कान ने जिस तरह से अपने की हत्या की, उसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का एक मामला शामली से सामने आया है। जिसमें महिला ने अपने सामने शौहर की हत्या करवाई।

मेरठ की 'मुस्कान' ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। फिर शव के टुकड़े-टुकड़े करके सीमेंट के साथ नीले ड्रम में जमा दिया। उस घटना के बाद से लगातार ऐसी कई घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इंदौर की सोनम की कहानी भी खूब प्रचलित हुई, जिसने हनीमून पर ही पति की हत्या करवा दी। अब पत्नी के बेवफाई का एक और मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

Crime.

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

ताजा मामला शामली में कैराना के खुरगान गांव का है। हत्या की इस कहानी के दो किरदार हैं एक का नाम मुफरीन है और दूसरा शाहनवाज। खुरगान गांव की मुफरीन ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। फिर मुफरीन ने अपने ही सामने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से पति शाहनवाज की हत्या करवाई। यही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए शातिर मुफरीन ने लूट की झूठी कहानी भी सुनाई।

End of Feed