जबलपुर में लिफ्ट देने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, रेप के बाद आरोपियों ने हॉकी से सिर पर किया वार

जबलपुर में लिफ्ट देने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप के बाद आरोपियों ने हॉकी से सिर पर वार किया वहीं पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

जबलपुर में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। दरअसल महिला अपनी ननद के घर भेड़ाघाट से गांव जाने के लिए निकली थी, महिला अंधमूक बाईपास के पास पहुंची ही थी कि तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आए आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देकर घर छोड़ने का झांसा दिया और कार में बैठा लिया।

rape news

प्रतीकात्मक फोटो

खजरी खिरिया बाईपास होते हुए आरोपी महिला को मझौली थाना क्षेत्र के निगई गांव ले गए जहां तालाब के किनारे ले जाकर आरोपियों ने महिला से बारी-बारी से रेप किया। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजू और दीपक महिला के पुराने परिचित थे इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने का झांसा दिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

End of Feed