पति से फोन पर हुई कहासुनी मां ने अपनी 3 औलादों को कुएं में फेंककर खुद लगा ली आग, तीनों बच्चों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 10:37 PM IST

Mirzapur Killer Mother: मिर्जापुर जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाले पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया,

Mother Killed Three Child in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले (Mirzapur) के संत नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला ने पति से विवाद के चलते कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिससे तीनों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है, पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने खुद को भी आग लगा ली थी हालांकि, वह बच गयी है।

आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने बताया कि अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने की आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस के अनुसार, ग्राम पजरा निवासी अमरजीत कोल के बच्चे आकाश (8), कृति (2) और अनु (1) की कुएं में गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

End of Feed