UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का भतीजा रेस्तरां कर्मचारियों को कार (Car) से कुचलने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो राज्य सरकार पर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया। अब पुलिस ने मामले पर त्वरित एक्शन लेते हुए राज्य मंत्री के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
