मथुरा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस के पहुंचते ही होटलों में मची भगदड़, 13 युवक गिरफ्तार; 6 लड़कियां मुक्त

Deh Vyapar: मथुरा के राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित दो होटलों पर पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार किया है और विभिन्न राज्यों की रहने वाली 6 युवतियों को मुक्त कराया है।

Deh Vyapar: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (Mathura Hotel Raid) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बने दो होटलों में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार की रात पुलिस की विशेष टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर इन होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 13 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि जबरन इस दलदल में धकेली गईं 6 युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।

Deh Vyapar

मथुरा में पुलिस का बड़ा एक्शन (फोटो-एआई इमेज)

महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (Mathura Police) संजीव कुमार राय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार रात दो अलग-अलग टीमों का गठन कर एक साथ दोनों होटलों पर छापा मारा गया। पकड़ी गईं युवतियां उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अलावा दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं। पुलिस इन सभी युवतियों को संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

End of Feed