सौतेली मां की हिंसा, बीवी का धोखा और नशे की लत... बनी कुलदीप के साड़ी किलर बनने की वजह, 13 महीनों में की 9 महिलाओं की हत्या

UP Serial Killer: उत्तर प्रदेश के बरेली में महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर अब पुलिस के शिकंजे में फंस गया है। जानकारी के मुताबिक, साइको किलर महिलाओं की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर देता था। बरेली पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार जांच शुरू कर दी है।

UP Serial Killer: उत्तर प्रदेश के बरेली में सीरियल किलर का साया मंडरा रहा था। करीब 13 महीने के अंतराल में एक ही उम्र की नौ महिलाओं की लगभग एक ही तरह से हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी महिलाओं की हत्या गला घोंटकर की गई थी। जिनमें से ज़्यादातर की हत्या उनकी अपनी ही साड़ी से की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध शख्स का स्केच जारी कर तलाश शुरू कर दी थी। कड़ी मशक्कत और जोरदार तफ़्तीश आखिरकार रंग लाई। और फिर साल भर बाद पुलिस के शिकंजे में आया वो शातिर सीरियल किलर जिसने एक बाद एक 9 महिलाओं की हत्या कर दी थी।

Bareilly Psycho Killer

बरेली साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साड़ी के पल्लू से करता था महिलाओं की हत्या

बरेली जिले के 90 गांवों के लोगों की नींद हराम करने वाले सीरियल किलर के कारण महिलाओं ने घर से अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया था। ये सीरियल किलर क्यों चुन-चुन कर महिलाओं की ही जान ले रहा था? क्यों उसने हर हत्या साड़ी के पल्लू से किया? सीरियल किलर की गिरफ्तारी के बाद इनके जवाब सामने आ गए हैं। सीरियल किलर के पकड़े जाने के बाद पुलिस उसे लेकर मीडिया के सामने आई तो पता चला कि पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने कई बड़े खुलासे किए हैं, उसने एक ही पैटर्न पर हुईं कई हत्याओं में से 6 महिलाओं की हत्या कबूल की है।

कुलदीप ने अपने परिवार के बारे में भी बताया है कि उसके पिता ने उसकी मां के सामने ही दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी के बाद पिता उसकी मां के साथ खूब मारपीट करता था। जिससे उसके मन में महिलाओं के प्रति नफरत भरती गई। इसी वजह से वह सीरियल किलर बन गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

End Article
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौ...

End of Feed