अमरोहा में हैवानियत: मां के पास सो रहे मासूम का अपहरण, जंगल में मिला खून से लथपथ; प्राइवेट पार्ट और नाक काटी

UP Crime: यूपी के अमरोहा में एक मासूम के साथ, मां के ही प्रेमी ने हैवानियत की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दलित मासूम बच्चे का उसके घर से अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने जंगल में ले जाकर बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट और नाक को काट दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे मां का नशेड़ी प्रेमी बताया जा रहा है, जिसने प्रतिशोध और सनक में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

End of Feed