24 फरवरी को शाम पांच बजे प्रयागराज का धूमनगंज इलाके में लोग दहशत में आ गए। मोटरसाइकिल और कार सवार कुछ बदमाश एक शख्स के घर के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की और देसी बम फेंक फरार हो गए। धुआं छंटने के बाद एक शख्स करीब करीब मर चुका था और दो गंभीर रूप से घायल थे। मरने वाले शख्स के बारे में जब पता चला तो एक बार फिर अतीक अहमद चर्चा में आ गए। बता दें कि अतीक अहमद इस समय गुजरात की जेल में बंद हैं। यहां बता दें कि जिस शख्स की हत्या हुई है वो बीएसपी विधायक रहे राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह उमेश पाल थे जो वकालत भी करते थे। इस केस में पीड़ित परिवार की तरफ से अतीक अहमद, उनकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिश तेज है। करीब 10 टीमें लगाई गई हैं और वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
Umesh Pal News: बाहुबली अतीक अहमद, पत्नी और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज
- Authored by: ललित राय
- Updated Feb 25, 2023, 11:52 AM IST
माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के बारे में विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिट्टी में मिला देंगे। इन सबके बीच उमेश पाल के परिवार की तहरीर पर अतीक अहमद उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
End of Feed
