आतंकी डॉन दाऊद की गांव की दो संपत्तियां 2 करोड़ रुपये से अधिक में नीलाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2024, 11:50 PM IST

कृषि भूमि के चार हिस्से महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबाके गांव में हैं। दो बड़े भूमि क्षेत्र के लिए कोई बोली नहीं मिली। वहीं, एक भूमि क्षेत्र, जिसका क्षेत्रफल 170.98 वर्ग मीटर है और इसका आरक्षित मूल्य 15,440 रुपये था, वो 2.01 करोड़ में नीलाम हुआ है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में भगोड़े आतंकवादी-माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के परिवार की चार संपत्तियों में से दो को शुक्रवार को नीलाम कर दिया गया।इसे एक अज्ञात खरीदार को 2 करोड़ रुपये से अधिक में नीलाम कर दिया गया।

dawood ibrahim

दाऊद की गांव की दो संपत्तियां 2 करोड़ रुपये से अधिक में नीलाम हुईं

End of Feed