Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली की लोधी कॉलोनी (Lodhi Colony) में दो लोगों ने कथित तौर पर छह साल के एक बच्चे के सिर पर हमला किया और फिर उसका गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, आरोपी विजय कुमार और अमर कुमार बिहार (Bihar) के मूल निवासी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों नशे के आदी हैं। आरोपी और लड़के के माता-पिता मजदूरी करते हैं। विजय और अमर ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने "समृद्धि" हासिल करने के लिए लड़के को मार डाला। पुलिस ने कहा कि ये सभी एक ही झुग्गी में रह रहे थे।
दिल्ली में 6 साल के बच्चे की हत्या का दिल्ली में हैरान करने वाला मामला
