प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार मामले में उम्रकैद: एक राजनीतिक उत्तराधिकारी की गिरावट की पूरी कहानी

प्रज्वल रेवन्ना के राजनीतिक भविष्य पर पहला बड़ा सवाल अप्रैल 2024 में खड़ा हुआ, जब हासन लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उनके कथित सेक्स वीडियो पेन ड्राइव में लीक हुए। इन वीडियो के सामने आने के बाद रेवन्ना ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और दावा किया कि उनकी छवि को चुनाव से पहले धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, जो कभी कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक के उभरते चेहरे माने जाते थे, आज राजनीतिक पतन और कानूनी शिकंजे की एक चौंकाने वाली मिसाल बन चुके हैं। 1 अगस्त 2025 को बेंगलुरु स्थित सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत ने उन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया, और 2 अगस्त को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। यह फैसला एक ऐसे मुकदमे की परिणति है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

prajawal

जद(एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा (फोटो- @iPrajwalRevanna)

End of Feed