Kashmir Terrorist Module: जम्मू-कश्मीर में पुलिस को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का घाटी में पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू - कश्मीर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले की पुलिस ने बीरवाह में सात आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी सहयोगी बीरवाह इलाके और उसके आसपास भड़काऊ पोस्टर चस्पा कर राष्ट्र विरोधी प्रचार प्रसार में शामिल थे।
किसे किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान रोमेन रसूल शेख, इरफान नजीर शेख, रिजवान नजीर शेख, साहिल जाविद शेख, जहांगीर बशीर मीर, तारिक अशरफ शेख और शाकिर लतीफ पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मॉड्यूल का नेतृत्व रोमेन रसूल शेख और इरफान नजीर शेख ने किया था।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद
आगे पता चला कि स्थानीय प्रेरक के रूप में कार्य करते हुए दोनों ने अन्य पांच व्यक्तियों को सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
