राजा का मिला शव, सोनम रघुवंशी अब तक लापता, पिता ने मेघालय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

2 जून को राजा का शव सोहरा के पास वेईसावडॉन्ग झरने की खाई से बरामद हुआ और पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय सरकार और शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sonam Raghuvanshi Case: मेघालय के शिलांग में हनीमून के लिए गई इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी के लापता होने और उनके पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले को सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की है।

Sonam raghuvanshi

सोनम रघुवंशी अब तक लापता

20 मई को हनीमून के लिए शिलांग गए थे राजा-सोनम

देवी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनम और दामाद राजा 20 मई को शिलांग हनीमून के लिए गए थे। 23 मई को नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव सोहरा के पास वेईसावडॉन्ग झरने की खाई से बरामद हुआ और पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय सरकार और शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिलांग पुलिस ने पहले दिन से ही इस मामले में लापरवाही बरती। अगर समय पर कार्रवाई होती, तो शायद मेरी बेटी आज सुरक्षित होती।

End of Feed