Sachin Bishnoi : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी एवं मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने मंगलवार को बताया कि बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान की राजधानी बाकू से लेकर आई है। सचिन गैंगस्टर एवं जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। बताया जाता है कि मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले ही फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हो गया था।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी।
बड़े खुलासे कर सकता है सचिन
अब चूंकि सचिन दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है तो समझा जाता है कि वह इस हत्याकांड के बारे में अहम खुलासे कर सकता है। कुछ दिनों पहले उसे अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे प्रत्यर्पित कराने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बाकू के लिए रवाना हुई।
सोमवार रात अजरबैजान पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम सोमवार रात अजरबैजान पहुंची। रिपोर्टों के मुताबिक इस टीम में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के दो इंस्पेक्टर, एक एसीपी सहित चार अधिकारी शामिल थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में सचिन की भूमिका मानी जाती है। हत्याकांड में उसकी भूमिका की जांच चल रही है।
पंजाब में 29 मई 2022 को हुई मूसेवाला की हत्या
मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मनसा जिले में कर दी गई। हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर मूसेवाला की हत्या की साजिश की बात कबूली। उसने दावा किया कि उसने यह हत्या बदला लेने की कराईष बाद में पुलिस ने बराड़ को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया।
