हाथ पर कट के निशान ले इलाज को पहुंचा था आफताब, डॉक्टर बोले- बेचैनी के बीच अंग्रेजी में कर रहा था बात

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2022, 11:09 PM IST

Shraddha Murder Case: इस बीच, महाराष्ट्र की रहने वाली श्रद्धा के दोस्तों ने शक जताते हुए कहा है कि इस मर्डर के पीछे ‘बड़ी साजिश’ हो सकती है और उसने एक बार संदेह जताया था कि आफताब उसकी हत्या कर सकता है।

Shraddha Murder Case: लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वालकर (27) के 35 टुकड़े करने वाला हत्यारोपी आफताब पूनावाला (28) अपने हाथ भी चोट लगा बैठा था। पता चला है कि वह मर्डर के कुछ रोज बाद अपने हाथ पर लगी चोट का इलाज करने एक स्थानीय डॉक्टर के पास गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या के साथ आफताब ने डॉक्टर के पास जाने की बात कबूली है।

shraddha murder case

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

छतरपुर मंडी में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अनिल कुमार ने मंगलवार (15 नवंबर, 2022) को अंग्रेजी अखबार 'दि इंडियन एक्सप्रेस' को बताया- वह बड़ा ही बेचैन और हैरान था। मैंने जब उसे हाथ पर कटे हुए निशानों के बारे में पूछा तो वह बोला कि ऐसा फल काटते हुए घर पर हो गया। मुझे याद है कि वह सुबह के वक्त आया था और जल्द ही उसका इलाज हो गया था, क्योंकि सुबह के शुरुआती वक्त में कम ही मरीज आते हैं।

End of Feed