Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर में मिले 'अहम सुराग', 'हिमाचल प्रदेश' से जुड़ रहे तार-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 20, 2022, 01:20 PM IST

Shraddha Murder Case Update:अय्याश आफताब की आशिकी से परेशान थी श्रद्धा? दूसरी लड़कियों को लेकर होता था श्रद्धा आफताब में अक्सर झगड़ा, आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड पर श्रद्धा नाराज रहती थी।

श्रद्धा मर्डर केस की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इस बारे में जांच करने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हुई है ,बताया जा रहा है तोष के बाद आफताब और श्रद्धा मनाली घूमने गए थे इसका खुलासा जांच टीम ने तोष में किया। दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पूछताछ के लिए तोष पहुंची तो गेस्ट हाउस के संचालक और उनका बेटा इस घटना से हैरान दिखे।

Shraddha Murder Case update

दिल्ली पुलिस इस बारे में जांच करने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हुई है

मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन कर गेस्ट हाउस संचालक को आफताब की बात सुनाई

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो पुलिस ने मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन कर गेस्ट हाउस संचालक को आफताब की बात सुनाई फोन पर आरोपी आफताब ने तोष में श्रद्धा के साथ रुकने की बात को स्वीकार किया है। गेस्ट हाउस मालिक के बेटे ने कहा कि टीवी में श्रद्धा की हत्या की खबर को देखा तो उनको लगा कि उन्होंने लड़की को पहले कहीं देखा है अब सारी बात सामने आ रही है।

End of Feed