Shraddha Murder CCTV: लाश को ठिकाने लगाते हुए कैमरे में कैद हुआ आफताब! कंधे पर लटका रखा था बैग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2022, 12:51 AM IST

Shraddha Murder CCTV: श्रद्धा हत्याकांड की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भेजी गई हैं। मुंबई छोड़ने के बाद, श्रद्धा और आफताब ने कई शहरों का दौरा किया था। अब पुलिस इस शहरों की यात्रा करके वहां से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

Shraddha Murder CCTV: श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। इस हत्याकांड से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज 18 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिस समय श्रद्धा की लाश को आफताब ठिकाने लगा रहा था।

सूत्रों की मानें तो हत्या करने के बाद महीनों तक आफताब लाश को महरौली के जंगलों में फेंकते रहा था। ये तभी का सीसीटीवी फुटेज है। इस वीडियो में आफताब एक ही इलाके में तीन बार आता जाता दिख रहा है। उसके कंधों पर एक बैग लटका हुआ है। सूत्रों की मानें तो 18 अक्टूबर को आफताब ने शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए तीन चक्कर लगाए थे। इसी दिन सर, धड़ और हाथ के टुकड़ों को फेंका गया था।

End of Feed