Shraddha Murder:तिहाड़ जेल में आरोपी आफताब पूनावाला का जानी दुश्मन! हो सकता है अटैक-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 27, 2022, 08:24 PM IST

Shraddha Murder Case Follow-up: आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की जान को Tihar में खतरा बताया जा रहा है, इसे लेकर जेल प्रशासन अलर्ट मोड में है और निगरानी की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS

  • आफताब को 13 दिन की जूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेज दिया गया
  • आरोपी आफताब को और कैदियों से अलग जेल में रखा गया है
  • आरोपी आफताब को खाना पुलिस की मौजूदगी में ही दिया जाएगा

Shraddha Walker Murder Case Update: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ( Aftab Amin Poonawalla) को तिहाड़ जेल (Tihar jail) में जान का खतरा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वहीं आरोपी आफताब को और कैदियों से अलग जेल में रखा गया है। CCTV कैमरे से आफताब पर 24 घंटे पुलिस नजर रख रही है।

गौर हो कि श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को 13 दिन की जूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेज दिया है, आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है, जहां पहली बार अपराध करने वालों को रखा जाता है।

End of Feed