Balrampur: पहले पिलाई शराब फिर गमछे से घोंटा गला; पुलिस ने किया 24 घंटे में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में हुई हत्या ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मामले का खुलासा कर मृतक की पत्नी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश प्रेम और बदले की भावना के चलते रची गई थी।

Balrampur Murder Case: बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में हुई एक भयावह हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले में सामने आया सच पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पत्नी का प्रेमी और उसका एक साथी भी शामिल हैं। उनकी मदद से हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया।

Shocking Murder Case in Balrampur

बलरामपुर में चौंकाने वाला हत्याकांड

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की शाम ग्राम सिरसिहवा के निवासी चंद्रभान गौतम उर्फ मंगतू, रोज की तरह घर से खेत में सब्जी लेने गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी पूनम उर्फ फूला ने गांव वालों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश के बाद अगले दिन सुबह गांव के लोगों ने खेत में चंद्रभान का शव पड़ा होने की सूचना दी। शव पर गर्दन दबाने के स्पष्ट निशान पाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी।

End of Feed