Shamli: बेटी कर रही थी युवक से फोन पर बात, बाप और भाई के गुस्से ने लिया खौफनाक रूप; गोली मारकर की हत्या

शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा में एक 17 वर्षीय किशोरी सना की अपने पिता और नाबालिग भाई द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बेटी का किसी युवक के साथ फोन पर बात करने को लेकर हुई। पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shamli News: यूपी के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता और उसका नाबालिग पुत्र अपनी 17 वर्षीय पुत्री सना की गोली मारकर हत्या कर बैठे। घटना का कारण बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र को बेटी का किसी युवक के साथ फोन पर बात करना नागवार गुजरा।

Father and Son Killed 17 Year Old Minor Girl

पिता और पुत्र ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, सना गांव में ही मदरसे में पढ़ाई करती थी। रविवार को पिता और पुत्र ने उसे किसी युवक से फोन पर बात करते हुए देख लिया। गुस्से में उन्होंने सना को बहाने से छत पर बुलाया और वहां गोली मार दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी मृतका का शव कमरे में ले जाकर रखा और साथ ही तमंचा भी वहीं छोड़ दिया। उन्होंने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जांच में दोनों पिता-पुत्र टूट गए और अपनी गलती स्वीकार कर ली।

End of Feed