'वह मेरी मौत चाहती है...' अतुल सुभाष जैसा मामला, कर्नाटक में व्यक्ति ने किया सुसाइड, पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंपत्ति की शादी दो साल पहले हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही अक्सर झगड़े के कारण वे अलग रहने लगे थे। उनकी पत्नी ने भी तलाक के लिए अर्जी दी है और गुजारा भत्ते के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की है।

पेटारू गोल्लापल्ली (Petaru Gollapalli) जो एक निजी फर्म में काम करता था, ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के उत्पीड़न के कारण अपने घर में आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को चामुंडेश्वरी नगर में घटित हुई। एक निजी फर्म में काम करने वाले पेटारू गोल्लापल्ली ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

suicide

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रकारों से बात करते हुए, पीड़ित के भाई एशय्या ने कहा कि चूंकि वह रविवार था, इसलिए सभी लोग चर्च गए थे और जब वे दोपहर को घर लौटे तो उन्होंने अपने भाई को फंदे से लटका हुआ पाया। सुसाइड नोट में पेटारू ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और कहा, 'पिताजी, मुझे माफ कर दो। मेरी पत्नी मुझे मार रही है। वह मेरी मौत चाहती है (She wants my death)'

End of Feed