Sar Tan Se Juda: इंदौर में लगा 'सिर तन से जुदा' का नारा! देखें वीडियो; जांच में जुटी पुलिस

  • Reported by: मकरंद कालेEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 25, 2023, 11:58 PM IST

Sar Tan Se Juda: बुधवार को पठान फिल्म के विरोध में इंदौर में अलग-अलग जगहों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था। कस्तूर टॉकीज पर प्रदर्शन के बीच बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मुस्लिम समाज के लोगों ने इंदौर के अलग अलग इलाकों में थानों का घेराव कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

Sar Tan Se Juda: इंदौर में सिर तन से जुदा का नारा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

sir tan se juda

इंदौर में लगा सिर तन से जुदा का नारा

कहां से शुरू हुआ मामला

दरअसल बुधवार को पठान फिल्म के विरोध में इंदौर में अलग-अलग जगहों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था। यहीं पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मुस्लिम समाज के लोगों ने इंदौर के अलग-अलग इलाकों में थानों का घेराव कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके 2 बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।

End of Feed