प्रॉपर्टी डीलर को रोहित गोदारा की धमकी, 5 करोड़ की मांगी फिरौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Dec 13, 2022, 07:43 AM IST

राजू ठेहठ को रोहित गोदारा ने हत्या की थी। अब उसका एक वीडियो और सामने आया है जिसमें वो एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाते हुए कह रहा है कि पांच करोड़ दे दो नहीं तो अगला साल यानी 2023 नहीं देख पाओगे।

जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाश रोहित गोदारा व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देते हुए 5 करोड रुपए की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करवाया है जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि निवासी हरमाड़ा मधु नगर कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है कि 10 दिसंबर शाम करीब 6:30 बजे के आसपास उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसके नंबर 447984691412 था। कॉल करने वाले ने कहा कि वो रोहित गोदारा है, पहचान गए क्या। इस कॉल पर उसने जवाब दिया नहीं। गोदारा नाम बताने वाले बदमाश ने मुझे धमकाते हुए कहा 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगते हुए कहा अगर तेरी जिंदगी की सलामती चाहता है और जिंदा रहना है साल 2023 देखनी है तो मुझे यह रुपए तुझे देने होंगे नहीं तो तेरी मौत निश्चित है।

crime photo

रोहित गोदारा ने प्रॉपर्टी डीलर को दी धमकी

राजू ठेहठ के मर्डर में आरोपी है रोहित गोदारा

पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि हम दोनों के बीच काफी देर तक गाली गलौज हुई। बदमाश ने कहा जैसे राजू ठेहट को 25 गोली मारी है। तुम्हें 50 गोली मारूंगा और बदमाश ने फोन काट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है।पुलिस अब पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए नंबरों की जांच पड़ताल कर रही है। व्हाट्सएप नंबर एसओजी के साइबर सेल को दिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर को जल्द ही सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। आपको बता दें रोहित गोदारा नहीं फेसबुक पर राजू ठेठ को मारने की जिम्मेदारी ली थी, हाल ही में सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि क्या यह धमकी खुद रोहित गोदारा ने दी है या उसके नाम से किसी अन्य बदमाश की शरारत है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है,

End of Feed