डॉक्टर पति को नींद की गोली देकर बांधा, फिर किया हथौड़े से हमला; पत्नी ने प्रेमी संग रची क्राइम थ्रिलर जैसी वारदात

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्त डॉक्टर विशाल सक्सेना पर उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना के दौरान डॉक्टर को बेहोश करने के बाद बंधक बनाया गया और उन पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bareilly Retired Doctor Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त डॉक्टर विशाल सक्सेना पर उनकी पत्नी शिखा सक्सेना और उसके प्रेमी सौरभ सक्सेना ने मिलकर जान से मारने की कोशिश की। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर विशाल सक्सेना ने इस संबंध में सुभाष नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Retired Doctor in Bareilly Attacked by Wife and Her Lover (Symbolic Photo: Canva)

बरेली में रिटायर्ड डॉक्टर पर पत्नी और उसके प्रेमी ने हमला किया (सिंबॉलिक फोटो: Canva)

रिपोर्ट के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात पत्नी ने डॉक्टर विशाल सक्सेना को दूध दिया, जिसमें कथित रूप से नींद की गोलियां मिलाई गई थीं। अगली सुबह जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने खुद को हाथ, पैर और गले में रस्सी से बंधा पाया, जबकि मुंह पर कपड़ा लिपटा हुआ था। बताया गया कि शिखा और सौरभ ने उन्हें घर के पिछले कमरे में ले जाकर यह सब किया, ताकि किसी को उनकी आवाज सुनाई न दे। घटना से पहले दोनों ने घर का सीसीटीवी सिस्टम भी बंद कर दिया था।

End of Feed