आपके पार्सल में है ड्रग्स...और सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल से हो गई 37.68 लाख की ठगी

ग्रेटर नोएडा निवासी सेवानिवृत्त मेजर जनरल अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को शाम साढ़े चार बजे के करीब उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई।

Retired Army Major General cheated: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पार्सल में मादक पदार्थ और कई पासपोर्ट की बात कहकर जालसाजों ने सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल के साथ 37.68 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि करीब 47 मिनट तक पीड़ित को जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट करके रखा।

Cyber fraud

नोएडा में पूर्व सैन्य अधिकारी से लाखों की ठगी

मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई

साइबर अपराध थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि थाने में दर्ज शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी सेवानिवृत्त मेजर जनरल अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को शाम साढ़े चार बजे के करीब उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुंबई से बोल रहा है और मेजर जनरल के नाम पर चार मई को एक कुरियर आया है, जिसमें 200 ग्राम मादक पदार्थ और पांच पासपोर्ट समेत अन्य सामान है। उसने पार्सल में तीन क्रेडिट कार्ड और कपड़े होने की भी बात कही। जालसाज ने कहा कि कुरियर भेजने के लिए पीड़ित के आधार कार्ड का प्रयोग किया गया है। उसने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बताया। जिसके बाद पीड़ित को विश्वास हो गया।

End of Feed