26 दिन डिजिटल अरेस्ट...2.50 करोड़ ट्रांसफर...रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव को साइबर अपराधियों ने ऐसे फंसाया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 26 दिन डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 2.50 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।

भोपाल : एमपी में सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट को अंजाम दिए जाने की खबर है। यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। इस दौरान ठगों ने उनसे लगभग 2.50 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिये। फिलहाल, मामला सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, ठगों ने नासिक पुलिस का अफसर बनकर वीडियो कॉल किया था। आरोपियों ने सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को मनी लांड्रिंग केस में फंसा बताकर डराया। डराने के लिए ईडी के फर्जी समन भी भेजे गए, जिसके डर से उन्होंने बड़ी रकम ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस खुलकर बात करने से बच रही। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल करने की बात कह रही है।

Swami Supradiptananda digitally arresting Case

(सांकेतिक फोटो)

बिहार में RJD पार्षद को लगाया चूना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद मोहम्मद सोहैब ने पुलिस से शिकायत की है कि साइबर जालसाजों ने धन शोधन के एक मामले से जुड़े होने के नाम पर उन्हें पटना स्थित उनके आवास पर घंटों तक ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ रखा। एक अधिकारी ने बताया कि पटना साइबर पुलिस थाने ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में सोहैब ने दावा किया कि आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर निकलने या कोई सहायता मांगने पर ‘‘कानूनी कार्रवाई और जान से मारने’’ की भी धमकी दी। विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) सोहैब ने कहा कि उन्हें आठ अप्रैल को दिन में करीब साढ़े 10 बजे दो फोन नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम मुंबई इकाई का अधिकारी बताया।

End of Feed