गाजियाबाद

पिता की डांट नहीं सह पाया मासूम, 11 साल के बच्चे ने उठाया ये खौफनाक कदम

Boy Commits Suicide in Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्कूल न जाने को लेकर पिता ने अपने 11 वर्षीय बेटे को डांट दिया। जिससे आहत होकर बच्चे ने आत्महत्या कर ली। वह स्कूल से बार-बार अनुपस्थित होता था। जिस कारण पिता ने उसे डांटा था।

Image

फाइल फोटो

Boy Commits Suicide in Bijnor: बिजनौर में पिता की डांट से आहत हुए 11 साल के बच्चे ने अपनी जान दे दी। परिवार को उसका शव पास के खाली प्लॉट में लटका मिला। डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने बच्चे को स्कूल न जाने के कारण डांटा था। जिससे नाराज होकर बच्चे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बार-बार स्कूल न जाने से पिता ने डांटा

किरतपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बुधवार को मिल्कियां मोहल्ला की है, जहां निसार नाम के एक व्यक्ति ने अपने बेटे शादान को स्कूल में बार-बार अनुपस्थित रहने के लिए डांटा था। अधिकारी ने बताया, “पिता की डांट से आहत होकर शादान घर से चला गया और जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसका शव पास के खाली प्लॉट में दीवार पर लगे हुक से लटका हुआ मिला।”

सब्जी का ठेला लगाकर परिवार पालता है पिता

इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया। जानकारी के अनुसार बच्चे का पिता सब्जी का ठेला लगाता है। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके दो लड़के और चार लड़कियां थे। बेटे शादान के ऐसा कदम उठाने से परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article