कत्ल हुआ, कातिल मिला, गवाह और सबूत भी फिर भी उलझ कर रह गई है Rajasthan Police, दिलचस्प है ये मर्डर मिस्ट्री

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2023, 08:58 PM IST

Rajasthan Murder Mystery: राजस्थान के नागौर में पुलिस ने हत्यारे को भी पकड़ लिया है, हत्यारे ने कबूल भी कर लिया है कि उसने हत्या की है लेकिन अभी तक इस हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी गायब है। पुलिस दिन रात एक किए हुए है, लेकिन वो कड़ी अभी तक हाथ नहीं लग पाई है।

Rajasthan Murder Mystery: राजस्थान के नागौर में पुलिस एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री में उलझी है कि दिन रात सर्च ऑपरेशन में जुटी दिख रही है। यहां एक महिला की हत्या की गई है, हत्यारा भी पकड़ा गया है लेकिन पुलिस की जांच यहीं खत्म नहीं हुई है।

rajasthan murder mystery

इस हत्याकांड में उलझी राजस्थान पुलिस (फोटो- Pixabay)

कैसे शुरू हुई कहानी

दरअसल नागौर की रहने वाली गुड्डी 22 जनवरी को अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन न तो वो ससुराल पहुंची और न ही वापस मायके आई। आजतक के अनुसार घर वाले तलाश में लगे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसी बीच गांव के ही एक शख्स ने बताया कि उसने गुड्डी को गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा था।

End of Feed