Rajasthan Illicit Relationship: एक महिला जब शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची तो कुछ महीनों बाद उसके संबंध अपने ही ससुर के साथ हो गए। ससुर पोस्टमास्टर था और बहू के साथ उसने संबंध बना लिए। इसका पता किसी को नहीं था। जिंदगी आराम से कट रही थी, लेकिन तभी महिला की जिंदगी में एक तांत्रिक की एंट्री होती है, अब महिला ससुर को छोड़ इसी तांत्रिक के साथ रहने लगती है। ससुर को इस बात का बुरा लगता है और वो बहू को सीधे धमकाता है कि ये सही नहीं है अगर वो नहीं सुधरी तो वो सबको असलियत बता देगा। जिसके बाद महिला ने खून की ऐसी होली खेली कि हर कोई हैरान रह गया।
अवैध संबंध में महिला ने करवाई ससुर की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)
ये भी पढ़ें- बेटी माफ करना, मन तो करता है कि सबको मार दूं- पत्नी के अवैध संबंध से टूट गया शख्स, खा लिया जहर
राजस्थान के झुंझुनूं जिले की घटना
घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि महिला और ससुर के बीच 25 साल से अवैध संबध थे। वहीं पिछले 10 साल से तांत्रिक के साथ भी उसके अवैध संबंध थे। जिसकी भनक ससुर को लग थी। ससुर भानाराम एक रिटायर्ड पोस्टमास्टर था, जिसकी उम्र 70 साल हो चुकी थी।
बिहार से बुलाया शार्प शूटर
ससुर ने जब महिला के तांत्रिक के साथ रिश्ते का विरोध किया तो महिला अपने तांत्रिक प्रेमी के पास गई। अपनी समस्या बताई, जिसके बाद महेंद्रगढ़ निवासी तांत्रिक मानसिंह ने महिला के साथ मिलकर प्लान बनाया। बिहार से शार्प शूटर को बुलाया और फिर एक रात अंधेरे में शार्प शूटर भानाराम के पास पहुंचा और सिर में गोली मार कर आराम से फरार हो गया।
ऐसी फंसी बहू
अगले दिन जब भानाराम की लाश मिली तो सनसनी फैल गई। आखिर कोई 70 साल के शख्स को क्यों मारेगा, जबकि उसकी किसी से कोई लड़ाई भी नहीं थी। परिवार वालों ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई और फिर जब पुलिस ने जांच किया तो बहू की सच्चाई सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
