केतन अग्रवाल मर्डर केस: 18 सवाल खोलेंगे 18 जून की वारदात का रहस्य, सिया गोयल के लाई डिटेक्टर टेस्ट पर मुहर

Siya Goyal Lie Detector Test: केतन अग्रवाल हत्या केस में सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना तय हो गया है। इसके संभावित 18 सवाल भी सामने आ गए हैं।

Siya Goyal Lie Detector Test: हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में सच उगलवाने के लिए पुणे पुलिस अब वैज्ञानिक जांच का सहारा ले रही है। मामले की मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सिया से पूछे जाने वाले 18 संभावित सवालों की एक बेहद संवेदनशील लिस्ट तैयार कर ली है। पुलिस को उम्मीद है कि इन 18 सवालों के जवाब से 18 जून की उस खौफनाक रात का पूरा सच सामने आ जाएगा।

Siya Goyal Lie Detector Test

सिया का होगा लाई डिडेक्टर टेस्ट (फाइल फोटो-X)

End of Feed