Pune Car Accident: नाबालिग आरोपी के दादा और ड्राइवर का खुलासा, क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आई ये बड़ी बातें

Pune Car Crash: पुणे क्राइम ब्रांच की पूछताछ में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे से बात कर पोते को गाड़ी की चाबी सौंपी। साथ ही पार्टी के बिल का भुगतान करने के लिए एक क्रेडिट कार्ड भी दिया। जानें खुलासे से जुड़ी खास बातें...।

Pune News: पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में संलिप्त 17 वर्षीय लड़के के दादा से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटना में शामिल पोर्श कार का निरीक्षण किया है। मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा (Crime Branch) के अधिकारियों ने आरोपी किशोर के एक दोस्त और पूर्व ड्राइवर से भी पूछताछ की। नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा किया।

Pune Car Accident Updates

दादा और ड्राइवर ने किया खुलासा।

नाबालिग आरोपी के दादा ने किया खुलासा

पुणे क्राइम ब्रांच की पूछताछ में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने खुलासा किया है। पुलिसिया पूछताछ में दादा और ड्राइवर ने घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से पहले नाबालिग ने परिवार को बताया कि 12वीं परीक्षा पास कर चुके वो और उसके कुछ दोस्त पार्टी करने जा रहे हैं।

End of Feed