गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) का करीबी आबिद को प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने 6 जिंदा बम के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि आबिद गुड्डू मुस्लिम की महिला मित्र चांदनी का बेटा है, चांदनी और गु्ड्डू मुस्लिम एक ही घर में रहते थे। पुलिस ने आबिद को 6 जिंदा बम के साथ पकड़ा है, गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में आरोपी है।
गुड्डू मुस्लिम का करीबी आबिद गिरफ्तार
गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है और गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है बताते हैं कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने अपने सौतेले बेटे आबिद के लिए प्रयागराज में चिकन शॉप खुलवाई थी लेकिन बाद में वो सील हो गई थी।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या
गौर हो कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया था।
उमेश पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी
इस साल की शुरुआत में 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, इसमें उमेश के गनर की भी मौत हो गई थी, इसमें माफिया अतीक अहमद के बेटे को गोलियां चलाते हुए देखा गया था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
