रथ यात्रा के दौरान लापता हुई युवती, अंत में जंगल में मिला शव; ओडिशा में 24 साल की ब्यूटीशियन की हत्या से सनसनी

ओडिशा के संबलपुर में 24 वर्षीय ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। रथ यात्रा के दौरान लापता हुई युवती का शव जंगल से बरामद हुआ, जबकि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Odisha News: ओडिशा के संबलपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय एक युवती, जो पेशे से ब्यूटीशियन थी, की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को जंगल में फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

Odisha Beautician Murder

24 वर्षीय ब्यूटीशियन की हत्या से दहला ओडिशा का संबलपुर

रथ यात्रा के दौरान हुई लापता

मृतका की पहचान सरिता सा (24) के रूप में हुई है। वह संबलपुर जिले के महुलापाली थाना क्षेत्र के कुसुमी महुलागुड़ा गांव की निवासी थी और कुचिंडा कस्बे के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। परिवार के अनुसार, 16 जुलाई को रथ यात्रा के अवसर पर वह कुचिंडा गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

End of Feed